शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घनांजनी  : स्त्री० [घन-अंजन, ब० स० ङीष्] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनांत  : पुं० [घन-अंत, ब० स०] वर्षा की समाप्ति पर आनेवाली शरद् ऋतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घना  : वि० [सं० घन] [स्त्री० घनी] १. (वस्तु) जिसके विभिन्न अंश, अवयव या कण इस प्रकार आपस में मिल या सट गये हों कि वह अविभिन्न समूह जान पड़े। जैसे–घना कोहरा,घना बादल। २. (अवकाश या स्थान) जिसमें बहुत सी वस्तुएँ सट-सटकर खड़ी, पड़ी या रहती हों। जैसे–घना जंगल, घना शहर। ३. (वस्त्र आदि) जिसकी बुनावट के ताने-बाने आपस में खूब सटे हो। गफ। गझिन। ४. जिसमें गाढ़ता या प्रखरता बहुत अधिक हो। जैसे–घना अंधकार, घनी नीलिमा। ५. जिसमें आपसदारी या समीपता बहुत अधिक हो घनिष्ठ। गहरा। जैसे–घना संबंध। ६. बहुत अधिक। अतिशय। जैसे–घनी पीड़ा। जैसे–जिनके लाड़ बहुतेरे, उनके दुःख भी घनेरे। (कहा०) स्त्री० [सं० गन+अच्-टाप्] १. माषपर्णी। २. रूद्रजटा। जटाधारी लता। ३. एक प्रकार का पुराना बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनाकर  : पुं० [घन-आकार, ष० त०] वर्षाऋतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनाक्षरी  : स्त्री० [घन-अक्षर, ब० स० ङीष्] एक वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में ३१ वर्ण होते हैं और अंत में प्रायः गुरु वर्ण होता है। इसे कवित्त भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनागम  : पुं० [घन-आगम, ष० त०] वर्षाऋतु का आरम्भ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनाघन  : पुं० [सं०√हन्(हिंसा)+अच्, नि० सिद्धि] १. देवताओं का राजा इंद्र। २. बरसनेवाला बादल। उदाहरण–गगन अंगन घनाघन ते सघन तम।–सेनापति। ३. मस्त हाथी। क्रि० वि० लगातार घन-घन शब्द करते हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनात्मक  : वि० [सं० घन-आत्मन्, ब० स० कप्] १. (पदार्थ) जिसकी लंबाई, चौडाई और मोटाई या गहराई बराबर हो। २. (क्षेत्रफल) जो लंबाई, चौड़ाई और मोटाई को गुणा करने से निकला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनात्यय  : पुं० [घन-अत्यय, ब० स०]=घनांत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनानंद  : पुं० [घन-आनंद,ब० स० ] गद्य काव्य का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनामय  : पुं० [घन-आमय, ब० स०] खजूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनाली  : स्त्री० [सं० घन-अवली] बादलों की पंक्ति या समूह। उदाहरण–चंचला थी चमकी घनाली घहराई थी।–मैथिलीशरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घनाश्रय  : पुं० [घन-आश्रय, .ष० त०] आकाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ