शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घराँव  : पुं० [हिं० घर] घर का-सा संबंध। मेल-जोल। घनिष्ठता। उदाहरण– दोनों परिवारों में इतना घराँव था कि इस संबंध का हो जाना कोई आसाधारण बात न थी।–प्रेमचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घरा  : पुं०=घड़ा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घराऊ  : वि० [हिं० घर+आऊ (प्रत्यय)] घर में होने अथवा उससे संबंध रखनेवाला। जैसे– घराऊ कलह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घराट  : वि० [?] भीषण। विकट।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घराड़ी  : स्त्री० [हिं० घर+आड़ी (प्रत्यय)] वह स्थान जहाँ कोई व्यक्ति और उसके पूर्वज बहुत दिनों से रहते चले आये हों। डीह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घराती  : पुं० [हिं० घर+आती (प्रत्यय)] विवाह में, कन्या पक्ष के लोग। ‘बराती’ का विपर्याय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घराना  : पुं० [हिं० घर+आना(प्रत्यय)] कुल। खानदान। वंश। (विशेषतः प्रतिष्ठित और सम्पन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ