शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घर्रा  : पुं० [अनु० घरर-घरर =घिसने या रगड़ने का शब्द] १. एक प्रकार का अंजन जो आँख आने पर लगाया जाता है। २. गले में कफ रुकने के कारण होनेवाली घरघराहट। मुहावरा–घर्रा चलना या लगना=मरने के समय गले में कफ रुकने के कारण साँस का घर-घर करते हुए रुक-रुककर चलना। घुँघुरू बोलना। घटका लगना। ३. जेल के कैदियों को दिया जानेवाला वह कठोर दंड जिसमें उन्हें मोट खींचने या कोल्हू पेरने में लगाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घर्राटा  : पुं० [अनु० घर्र+आटा (प्रत्यय)] १. घर्र-घर्र का शब्द। २. गहरी नींद के समय कुछ लोगों की नाक में से निकलनेवाला शब्द। खर्राटा। मुहावरा– घर्राटा मारना या लेना=गहरी नींद में नाक से घर्र-घर्र शब्द निकालना। गहरी नींद सोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घर्रामी  : पुं० [?] वह राज या मिस्त्री जो छप्पर छाने का काम करता हो। छपरबंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ