शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घसीट  : स्त्री० [हिंम० घसीटना] १. घसीटने की क्रिया या भाव। २. जल्दी-जल्दी लिखने की क्रिया या भाव। ३. बहुत जल्दी में और अक्षर आदि घसीट कर लिखी हुई लिखावट। ४. वह पट्टी या फीता जिससे उड़ते हुए पालों को मस्तूल से बाँधा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घसीटना  : स० [सं० घृष्ट, प्रा० घिस्ट+ना(प्रत्यय)] १. जमीन पर पड़ी या खडी हुई वस्तु, व्यक्ति आदि को इस प्रकार खींचकर आगे ले चलना कि वह जमीन पर गिरता पड़ता तथा जमीन से रगड़ खाता हुआ खींचने वाले के पीछे खिंचता चला जाय। २. लाक्षणिक अर्थ में, किसी व्यक्ति को बलपूर्वक किसी कार्य या व्यापार में शामिल करना या फँसाना। जैसे– हमें आप ही तो यहाँ घसीट लाये थे। ३. बहुत जल्दी-जल्दी तथा अस्पष्ट लिखावट लिखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घसीटा-घसीटी  : स्त्री० [हिं० घसीटना] बार-बार इधर-उधर या अपनी ओर घसीटने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ