शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घाघ  : पुं० [?] १. गोंडे के रहनेवाले एक बहुत चतुर और अनुभवी कवि जिसकी कही हुई बहुत सी कहावतें उत्तरीय भारत में प्रसिद्ध हैं। ये कहावतें खेती-बारी ऋतु-काल तथा लग्न,मुहूर्त आदि के संबंध में हैं और देहातों में बहुत प्रचलित हैं। २. उल्लू की जाति का एक बड़ा पक्षी। घाघरा
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाघरापलटन  : स्त्री० [हिं०] स्काँटलैंड देश के पहाड़ी गोरों की सेना जिनका पहनावा कमर से घुटने तक लहँगे की तरह का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाघस  : पुं० [?] १. बटेर की जाति का भूरे रंग का पक्षी जिसका मांस खाया जाता है। २. एक प्रकार की मुरगी। पुं०=घाघ (उल्लू की जाति का बड़ा पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाघी  : स्त्री० [सं० घर्घर] मछलियाँ फाँसने का एक प्रकार का बड़ा जाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ