शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घाटि  : वि० [हिं० घटना] कम। न्यून। क्रि० वि० किसी की तुलना में कम,थोड़ा या हलका। स्त्री० [सं० घात] अनुचित और निंदनीय कर्म। दुष्कर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाटिका  : स्त्री० [सं० घाट+कन्-टाप्,इत्व] गले का पिछला भाग। गरदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाटिया  : पुं० [सं० घाट+इया(प्रत्यय)] १. वह ब्राह्मण जो घाट पर बैठकर नहाने वालों से दान-दक्षिणा आदि लेता हो। २. घाट का स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ