शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घिन  : स्त्री० [सं० घृणा] [क्रि० घिनाना, वि० घिनौना] किसी गंदी अथवा सड़ी-गली वस्तु को देखने पर मन में होनेवाली अरुचिपूर्ण भावना जिसके फल-स्वरूप मनुष्य उस वस्तु से घबराकर दूर भागना चाहता है। घृणा। नफरत। क्रि.प्र-आना।–खाना।–लगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घिनावना  : वि० [स्त्री० घिनावनि] घिनौना। उदाहरण–देखत कोइलरि घिनावनि बोलत सोहावनि हो।–ग्रा० गी०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घिनौची  : स्त्री=घड़ौची।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घिनौना  : वि० [हिं० घिन+औना(प्रत्यय)] [स्त्री० घिनौनी] जिसे देखने पर मन में घिन्न उत्पन्न होती हो। घृणित।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घिनौरी  : स्त्री० [हिं० घिन] ग्वालिन नामक कीड़ा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घिन्नी  : स्त्री०=घिरनी। स्त्री०=गिन्नी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ