शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घिसना  : स० [सं० घर्षण,प्रा.घसण] १. किसी वस्तु को जोर लगाकर किसी दूसरी चीज पर इस प्रकार रगड़ना कि वह छीजने लगे। जैसे–पत्थर पर चन्दन या बादाम घिसना। २. किसी बरतन आदि पर जमी हुई काई,मैल आदि छुड़ाने के लिए उस पर कोई चीज मलना,रगड़ना या लगाना। माँजना। ३. संभोग करना। अ.उपयोग,व्यवहार में आते-आते अथवा अन्य वस्तुओं से रगड़ खाते-खाते किसी वस्तु का क्षीण हो जाना। जैसे–लोटा घिस गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ