शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घुमाव  : पुं० [हिं० घुमाना] १. घूमने या घूमाने की क्रिया या भाव। २. वह स्थान या स्थिति जहाँ से कुछ घूमकर किसी ओर जाता हो। जैसे–रास्ते या सड़क का घुमाव। ३. किसी बात, वाक्य आदि में होनेवाला पेचीलापन या जटिलता। चक्कर। फेर। पद–घुमाव-फिराव (देखें)। ४. उतनी भूमि जितनी दिन भर में एक हल से जोती जाती हो। ५.दे० ‘घुमाँ’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घुमावदार  : वि० [हिं० घुमाव+दार] १. जिसमें कुछ घुमाव हो। २. चक्करदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घुमाव-फिराव  : पुं [हिं० घूमना-फिरना] १. घूमने या फिरने की क्रिया या भाव। २. बात-चीत या व्यवहार में होनेवाला ऐसा पेचीलापन या जटिलता जिसमें कुछ कपट या छल भी हो। जैसे–हमें घुमाव-फिराव की बातें अच्छी नहीं लगती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ