शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घूर  : पुं० [सं० कूट] १. कूड़े-करकट का ढेर। २. वह स्थान जहाँ पर उक्त ढेर लगा हो। ३. पोले गहने को भारी करने के लिए उसके अन्दर भरा हुआ बालू, सुहागा आदि। (सुनार)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घूरघार  : स्त्री०=घूरा-घारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घूरना  : अ० [सं० घूर्णन] इस प्रकार आँखें निकालकर क्रोधपूर्वक किसी की ओर देखना जिससे वह कोई कार्य करने या न करने को विवश होता हो। जैसे–पिता जी के घूरते ही लड़के घर चले आये।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घूरा-घारी  : स्त्री० [हिं० घूरना+अनु०] १. घूरने की क्रिया या भाव। २. एक दूसरे के ओर देखने अथवा नजर मिलाने का कार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घूर्ण  : पुं० [सं०√घूर्ण (चक्कर काटना)+घञ्] १. इधर-उधर घूमना। २. किसी वस्तु को चारों ओर घूमना। वि० घूमता हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घूर्णन  : पुं० [सं०√घूर्ण+ल्युट-अन] घूमने या चक्कर लगाने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घूर्णिका  : स्त्री० [सं०√घूर्ण+ण्वुल्-अक,टाप्,इत्व] एक प्रकार का वैज्ञानिक यंत्र जिसकी सहायता से घूमने या चक्कर लगाने वाले पदार्थों या पिंडों के बल, वेग आदि मापे जाते हैं। (जाइरोस्टेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घूर्णित  : वि० [सं०√घूर्ण+क्त] घूमा, घूमता या घुमाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घूर्णी (र्णिन्)  : वि० [सं० घूर्ण+इनि] घूमनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घूर्ण्य  : वि० [सं०√घूर्ण+ण्यत्] १. जो घूम सकता या घुमाया जा सकता हो। २. घूमता हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ