शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छनक  : स्त्री० [हिं० छनकना] १. छन-छन शब्द। झनकार। जैसे–घुँघरुओं की छनक। २. छन-छन शब्द होने की अवस्था या भाव। क्रि० वि० [सं० क्षण+एक] क्षण भर। वि० [सं० क्षणिक] १. क्षणिक। क्षणभंगुर। २. (व्यक्ति) जो क्षण-क्षण भर में अपना मत बदल देता हो। उदाहरण–छाके है अयान मद छिति के छनक क्षुद्र।–केशव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छनकना  : अ० [अनु० छन छन] छन-छन शब्द होना। जैसे–घुँघरु का छनकना। अ० [अनु] चौंकना। भड़कना। पुं० दे० ‘झुनझुना’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छनक-भनक  : स्त्री० [हिं० छनक+अनु०] १. वह शब्द जो पहने हुए गहनों के आपस में टकराने से उत्पन्न होता है। २. सक। नखरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छनकाना  : स० [हिं० छनकना] १. पानी को उबाल तथा खौलाकर उसका परिमाण कम करना। २. तपे हुए पात्र में कोई द्रव पदार्थ डालकर उसे गरम करना। ३. भड़काना। चौंकाना। स० १. कोई चीज बजाते हुए उसमें से छन-छन शब्द उत्पन्न करना। २. झुनझुना बजाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ