शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छुट्टी  : स्त्री० [हिं० छूटना] १. छूटने या छोड़े जाने की क्रिया या भाव। छुटकारा। जैसे–चलो, इस काम से भी छुट्टी मिली। २. कोई काम कर चुकने के उपरांत अथवा कुछ निश्चित समय तक काम करने के उपरांत मिलनेवाला अवकाश। जैसे–भोजन करने के लिए दस मिनट की छुट्टी मिलती है। ३. वह दिन जिसमें नियमित रूप से लोग काम पर उपस्थिति नहीं होते। जैसे–होली की दो दिन की छुट्टी मिलती है। ४. वह दिन जिसमें काम पर से अनुपस्थित रहने की स्वीकृति मिल गई हो। जैसे–विवाह में चलने के लिए दो दिन की छु्टटी लेनी पड़ेगी। ५. कहीं से चलने या जाने की अथवा इसी प्रकार के और किसी काम की अनुमति या आज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ