शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छोट  : वि०=छोटा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छोटा  : वि० [सं० क्षुद्र+ट, दे० प्रा० छोट्ट] मान, विस्तार आदि में अपेक्षया कम या थोड़ा। जैसे–(क) छोटा पेड़, छोटा मकान। २. जिसकी अवस्था या उमर किसी की तुलना में कम हो। थोड़े वय का। जैसे–छोटा भाई, छोटा लड़का। ३. प्रतिष्ठा, मान आदि में औरों से घटकर होनेवाला। तुच्छ। हीन। जैसे–छोटा काम, छोटी जाति, छोटी बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छोटाई  : स्त्री० [हिं० छोटा+ई (प्रत्य)] छोटे होने की अवस्था या भाव। छोटापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छोटापन  : पुं० [हिं० छोटा+पन] छोटाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छोटिका  : स्त्री० [सं०√छुट्ट (काटना)+ण्वुल्-अक, टाप्, इत्व] चुटकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छोटी(टिन्)  : पुं० [सं०√छुट्+णिनि] मछुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छोटी इलायची  : स्त्री० [हिं०] छोटे आकार की एक प्रकार की इलायची। जिसका छिलका पीलेपन लिए सफेद होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ