शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जंगम  : वि० [√ गम् (जाना)+यङ्-लुक्, द्वित्वादि+अच्] १.जो एक स्थान से चलकर दूसरे स्थान पर जाता हो या जा सकता हो। २. चलनेवाले प्राणियों से उत्पन्न होने या उनसे संबंध रखनेवाला। जैसे–जंगम विष=कीड़े-मकोड़ो, पशु-पक्षियों आदि के शरीर से निकलने वाला विष। ३. जिसे एक स्थान से उठा या हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता हो। पुं० १. लिंगायत शैव संप्रदाय के गुरुओ की उपाधि। २. एक प्रकार के साधु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगम-गुल्म  : पुं० [कर्म० स०] पैदल चलनेवाले सिपाहियों का दस्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ