शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जंगा  : पुं० [फा० जगूला] घुँघरू का दाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगार  : पुं० [फा०] [वि० जंगारी] १. ताँबे का कसाव। तूतिया। २. एक प्रकार का नीला रंग जो ताँबे को सिरके में भिगोकर निकाला जाता है। ३. आज-कल कुछ नई प्रक्रियाओं से बनाया हुआ उक्त प्रकार का रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगारी  : वि० [फा० जंगार] जंगार अर्थात् नीले रंगवाला। नीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगाल  : पुं=जंगार। पुं० [फा० जंग] जंग। मोरचा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगाली  : वि०=जंगारी। पुं० [हिं० जंगार] नीले रंग का एक प्रकार का रेशमी कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगाली पट्टी  : स्त्री० [हिं० जंगारी+पट्टी] फोड़े-फुंसियों पर लगाई जानेवाली गंधे-बिरोजे की पट्टी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ