शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जंब  : पुं० [सं०√जम्ब्+अच्] कीचड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबाल  : पुं० [सं० जंब-आ√ला (लेना)+क] १. कीचड़। २. मिट्टी। ३. पानी में होनेवाली एक घास। ४. केवड़े का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबाला  : स्त्री० [सं० जंबाल+टाप्] केतकी का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबालिनी  : स्त्री० [सं० जंबाल+इनि-ङीप्] नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबीर  : पुं० [सं०√जम् (खाना)+ईरन्-बुक्] जँबीरी नीबू (दे०)। स्त्री० [अ० जंबीर] मुँह से बजाने की पुरानी चाल की एक सीटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबीरी नीबू  : पुं० [सं० जंबीर] एक प्रकार का बड़ा नीबू जिसका रस बहुत खट्टा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबील  : स्त्री० [फा०] फकीरों, साधुओं संन्यासियों आदि की किसी कपड़े के चारों कोनों की गाँठ लगाकर बनाई हुई थैली जिसमें वे भिक्षा से मिली हुई वस्तुएँ रखते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबु  : पुं० [सं०√जंबू, पृषो० ह्रस्व] जामुन का पेड़ और उसका फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबुक  : पुं० [सं० जंबु+कन्] १. बडा़ जामुन। फरेंदा। २. श्योनाक वृक्ष। सोनापाठा। ३. केवड़ा। ४. गीदड़। ५. वरुण। ६. स्कंद का एक अनुचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबु-खंड  : पुं० दे० ‘जंबूद्वीप’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबु-द्वीप  : पुं=जंबूद्वीप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबु-प्रस्थ  : पुं=जंबूप्रस्थ (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबुमती  : स्त्री० [सं० जबुमत+ङीष्] एक अप्सरा का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबुमान(मत्)  : पुं० [सं० जंबु+मतुप्] १. पहाड़। २. जांबवान नामक एक वानर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबुमाली(लिन्)  : पुं० [सं० जंबु-माला, ष० त० इनि] एक राक्षस का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबुर  : पुं=जंबूर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबुल  : पुं० [सं० जंबु√ला (लेना)+क] जंबूल। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबू  : पुं० [सं० जंबु+ऊङ]=जंबु। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूका  : स्त्री० [सं० जंबू√(प्रतीत होना)+क-टाप्] किशमिश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबू-खंड  : पुं० [मध्य० स०] जंबूद्वीप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबू-दीप  : पुं०=जंबूद्वीप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबू-द्वीप  : पुं० [मध्य० स०] पुराणानुसार सात द्वीपों में से एक जिसमें भारतवर्ष की भी स्थिति मानी गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूनद  : पुं०=जंबू-नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबू-नदी  : स्त्री० [मध्य० स०] ब्रह्म लोक से निकली हुई सात नदियों में से एक जिसके संबंध में यह कहा जाता है कि यह जामुन के पेड़ों से चूने वाले जामुनों के रस से निकलती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबू-प्रस्थ  : पुं० [ब० स०] वाल्मिकी रामायण के अनुसार एक नगर का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूर  : पुं० [अ० जन बूर] १. बर्रे। भिड़। २. शहद की मक्खी। ३. पुरानी चाल की एक तोप। पुं०=जंबूरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरक  : स्त्री० [फा० जंबूर] १. एक प्रकार की छोटी तोप। २. तोप रखने की गाड़ी। ३. भँवर कली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरखाना  : पुं० [अ० जनबूर+फा० खानः] भिड़ या शहद की मक्खियों का छत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरची  : पुं० [अ० जंबूर+फा० ची (प्रत्य०] १. तोपची। २. सिपाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरा  : पुं० [फा० जंबूर] १. एक प्रकार की छोटी तोप। २. तोप लादने की गाड़ी। ३. भँवर कली(दे०) ४. सँड़सी या चिमटी की तरह का एक उपकरण जिससे कारीगर चीजों को ऐंठते, दबाते या घुमाते हैं। ५. मस्तूल पर आड़ा बँधा रहनेवाला डंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरी  : स्त्री० [फा०] एक प्रकार का जालीदार कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूल  : पुं० [सं० जंबू√ला (लेना)+क] १. जामुन का वृक्ष और उसका फल। २. केवड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबू-वनज  : पुं० [जंबू-वन मध्य० स०, जंबूवन√जन (उत्पत्ति)+ड] श्वेत जपापुष्प। सफेद गुड़हुल का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज़बानी  : वि० [फा०] १. जबान संबंधी। २. जो केवल जबान से कहा गया हो। मौखिक। ३. जो कहा तो गया हो परन्तु जिसका आचरण या व्यवहार न किया गया हो। जैसे–जबानी जमा-खरच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज़बून  : वि० [तु०] १. खराब। बुरा। २. निकृष्ट। निकम्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ