शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जंबूर  : पुं० [अ० जन बूर] १. बर्रे। भिड़। २. शहद की मक्खी। ३. पुरानी चाल की एक तोप। पुं०=जंबूरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरक  : स्त्री० [फा० जंबूर] १. एक प्रकार की छोटी तोप। २. तोप रखने की गाड़ी। ३. भँवर कली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरखाना  : पुं० [अ० जनबूर+फा० खानः] भिड़ या शहद की मक्खियों का छत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरची  : पुं० [अ० जंबूर+फा० ची (प्रत्य०] १. तोपची। २. सिपाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरा  : पुं० [फा० जंबूर] १. एक प्रकार की छोटी तोप। २. तोप लादने की गाड़ी। ३. भँवर कली(दे०) ४. सँड़सी या चिमटी की तरह का एक उपकरण जिससे कारीगर चीजों को ऐंठते, दबाते या घुमाते हैं। ५. मस्तूल पर आड़ा बँधा रहनेवाला डंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंबूरी  : स्त्री० [फा०] एक प्रकार का जालीदार कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ