शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जटायु  : पुं० [सं० जटा√या (गति)+कु] एक प्रसिद्ध गिद्ध जिसने सीता को हरण करके ले जाते हुए रावण से युद्ध किया था और उसी के हाथों मारा गया था। यह सूर्य के सारथी अरुण का पुत्र था जो उसकी श्येनी नामक पत्नी के गर्भ से उत्पन्न हुआ था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ