शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जनक  : वि० [√जन्+णिच्+ण्वुल्–अक] जननेवाला। जन्म देनेवाला। पुं० १. पिता। २. मिथिला के एक राजवंश की उपाधि। ३. मिथिला के राजा जिनकी सीता कन्या थी। ४. शंबरासुर का चौथा पुत्र। ५. एक वृक्ष का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनक-तनया  : स्त्री० [ष० त०] सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनकता  : स्त्री० [सं० जनक+तल्-टाप्] जनक होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनक-नंदिनी  : स्त्री० [ष० त०] सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनक-पुर  : पुं० [ष० त०] मिथिला की राजधानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनक-सुता  : स्त्री० [ष० त०] सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनकात्मजा  : स्त्री० [जनक-आत्मजा, ष० त०] सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनकौर  : पुं० [हिं० जनक+औरा (प्रत्यय)] १. जनकपुर। २. राजा जनक के वंशज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ