शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जनन  : पुं० [सं०√जन् (उत्पत्ति)+ल्युट-अन] १. जनने अर्थात् संतान को जन्म देने की क्रिया या भाव। २. उत्पत्ति। ३. आविर्भाव। ४. [√जन्+णिच्+ल्यु-अन] पिता। ५. कुल। वंश। ६. ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनन-गति  : स्त्री० [ष० त०] किसी एक वर्ष में किसी एक स्थान पर बसे हुए एक हजार व्यक्तियों के पीछे जन्मे हुए बच्चों की संख्या। (बर्थरेट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जनना  : स० [सं० जनन] जन्म देकर बच्चों को अस्तित्व में लाना। जन्म देना। प्रसव करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननाशौच  : पुं० [सं० जनन-अशौच, तृ० त०] वह अशौच जो घर में बच्चे के जन्म लेने पर लगता है। वृद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननि  : स्त्री=जननी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननिर्देश  : पुं० [सं०] आधुनिक राजनीति में, जनता के प्रतिनिधियों विधान सभाओं आदि के निश्चयों या प्रस्तावित कार्यों आदि के संबंध में की जानेवाली वह व्यवस्था जिसके अनुसार यह जाना जाता है कि मत-दाता वर्ग उस बात के पक्ष में है या नहीं। (रेफरेण्डम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननी  : स्त्री० [सं०√जन्+अनि-ङीष्] जन्म देने वाली स्त्री। माँ। माता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जननेंद्रिय  : स्त्री० [सं० जन-इंद्रिय, ष० त०] वह इंद्रिय जो जनने (जैसे–योनि) या जनाने (जैसे–लिंग) का काम करती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ