शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जबर  : वि० [अ० ज़बर] १. बलवान। बली। २. पक्का। दृढ़। मजबूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जबरई  : स्त्री० [हिं० जबर] १. जबरदस्ती। २. ज्यादती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जबर-जंग, जबरदस्त  : वि० [फा०] १. बहुत बड़ा या बलवान। २. उच्च। श्रेष्ठ। वि०=जबरदस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जबरदस्त  : वि० [फा०] [भाव०, जबरदस्ती] १. (व्यक्ति) जो बहुत अधिक शक्तिशाली हो तथा स्वभाव से कड़ा हो। जैसे–वह जबरदस्त हाकिम है। २. (वस्तु) जो बहुत ही दृढ़ या मजबूत हो। ३. (कार्य) जो बहुत अधिक कठिन हो। जैसे–जबरदस्त सवाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जबरदस्ती  : स्त्री० [फा०] १. जबरदस्त या शक्तिशाली होने की अवस्था या भाव। २. कोई ऐसा कार्य या व्यवहार जो बलपूर्वक तथा कड़ाई के साथ किसी के प्रति किया गया हो। जैसे–यह सरासर आपकी जबरदस्ती है। अव्य. १. बलपूर्वक। जैसे–ये जबरदस्ती अंदर घुस आये। २. दबाव पड़ने पर। जैसे–जबरदस्ती खाना पड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जबरन्  : अव्य० [अ० जब्रन] बलात्। जबरदस्ती। बलपूर्वक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जबरा  : पुं० [अं० जेब्रा] घोड़े की तरह का एक जंगली जानवर जिसके सारे शरीर पर लंबी-लंबी सुन्दर काली धारियाँ होती है। वि=जबर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जबरूत  : स्त्री० [अ०] १. महत्ता। २. वैभव। ३. ऊपर के नौ लोकों में से तीसरा। (मुसल०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ