शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जम  : पुं०=यम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमक  : पुं=यमक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमकना  : अ०=चमकना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमकात  : स्त्री०=जमकातर (यम का खाँड़ा)। उदाहरण–बिजुरी चक्र फिरै चहुँ फेरी। औ जमकात फिरै जम केरी।–जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमकातर  : पुं० [सं० यम+हिं० कातर] भवँर। स्त्री० [सं० यम+कर्त्तरी] १. यम का खाँड़ा। २. एक प्रकार की तलवार। खाँड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमकाना  : स० [हिं० जमकना का सकर्मक रूप] चमकाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमघट  : पुं० [हिं० जमना+घट] किसी स्थान पर विशेष काम से आये हुए लोगों की भीड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमघटा  : पुं०=जमघट।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमज  : वि=यमज।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमजम  : अव्य० [सं० जन्म, पुं० हिं० जमना=जन्म लेना] ऐसे आवश्यक और शुभ रूप में जिसका सब लोग हार्दिक स्वागत करे। जैसे–आप हमारे यहाँ आवें और जमजम आवें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जम-जाई  : स्त्री० [सं० यम+जाया] मृत्यु। मौत।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमजोहरा  : पुं० [देश०] एक प्रकार की छोटी चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमड़ा  : पुं० [हिं० जन्मना] वह जो जन्म दे। पिता। उदाहरण–अपने जमड़ा जमड़ी को छोड़ा बिलकता।–साँपा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमडाढ़  : स्त्री० [सं० यम+हिं० डाढ़] शरीर में भोंकने का कटारी की तरह का एक हथियार जिसकी नोक आगे की ओर झुकी हुई होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमण  : स्त्री०=जमुना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमदग्नि  : पुं० [सं०] एक ऋषि जो भृगुवंशी ऋचीक के पुत्र थे तथा जिनकी गणना सप्तऋषियों में होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमदढ्ढ  : स्त्री०=जम-डाढ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जम-दिसा  : स्त्री० [सं० यम+दिशा] वह दिशा जिसमें यम का निवास माना जाता है। दक्षिण दिशा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमधर  : पुं०=जमडाढ़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमन  : पुं० [सं० यवन] [स्त्री.जमनी](यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) १. यवन। २. मुसलमान। पुं०=जमाना। स्त्री=यमुना (नदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमना  : अ० [सं० यमन=जकड़ना, मि० अ० जमा] १. किसी तरल पदार्थ का अधिक शीत के कारण ठोस रूप धारण करना। जैसे–पानी जमना। २. उक्त प्रकार के ठोस रूप धारण किये हुए किसी पर स्थित होना। जैसे–(क) पहाड़ों पर बरफ जमना। (ख) दीवार पर रंग जमना। ३. किसी प्रकार का किसी तरल पदार्थ में विकार उत्पन्न किये जाने पर उसका ठोस रूप धारण करना। जैसे–दही जमना। ४. दृतापूर्वक स्थित होना। ५. हाथ से काम करने का पूरा अभ्यास होना। जैसे–लिखने में हाथ जमना। ६. किसी कार्य का बहुत ही अच्छे तथा प्रभावशाली रूप में निर्वाह होना। जैसे–खेल या गाना जमना। ७. किसी काम का अच्छी तरह चलने योग्य होना। जैसे–रोजगार जमना। ८. एकत्र होना। जमा होना। जैसे–भीड़ जमना। ९. अच्छा प्रहार होना। खूब चोट पड़ना। जैसे–थप्पड़ या लाठी जमना। १॰. घोड़े का हुमक-हुमककर चलना। अ० [सं० जन्म+हिं० ना (प्रत्यय)] उत्पन्न होना। उगना। जैसे–(क) जमीन पर घास या पौधा जमना। (ख) सिर पर बाल जमना। पुं० [हिं० जमना=उत्पन्न होना] वह घास जो पहली जो बरसात के बाद खेतों में उगती है। स्त्री०=यमुना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमनिका  : स्त्री० [सं० जवनिका] १. जवनिका। परदा। २. काई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमनोत्तरी  : स्त्री० [सं० यमनोत्तरी] हिमालय में वह स्थान जहाँ से यमुना निकलती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमनौता  : पुं० [अ० जमानत+औता (प्रत्य०)] वह धन जो अपनी जमानत करने के बदले में जमानत करनेवाले को दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमनौती  : स्त्री०=जमनौता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमराण  : पुं०=यमराज।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमरूद  : पुं० [?] जामुन की तरह का एक प्रकार का छोटा लंबोत्तर तथा सफेद फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमरूल  : पुं०=जमरूद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमवट  : स्त्री० [सं० जम्बु पट्ट] जामुन की लकड़ी का वह गोल चक्कर या पहिया जो कूआँ बनाने में भगाड़ में रखा जाता है और जिसके ऊपर कोठी की जोड़ाई होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमवार  : पुं० [सं० यमद्वार] यम का द्वार। न्याय-सभा। उदाहरण–सिंहल द्वीप भए औतारू। जंबूद्वीप जाइ जमबारू।–जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमशेद  : पुं० [ईरा०] ईरान का एक प्राचीन राजा जिसके संबंध में यह प्रसिद्ध है कि इसके पास एक ऐसा प्याला था जिसमें संसार में होनेवाली घटनाएँ, बातें आदि दिखाई देती थीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमहूर  : पुं० [अं०] १. जन-समूह। २. राष्ट्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमहूरियत  : स्त्री० [अ०]=लोकतंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमहूरी  : वि० [अ०] प्रजातांत्रिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमाँ  : पुं० [अ०] जमाना का वह संक्षिप्त रूप जो उसे यौगिक शब्दों के अंत में प्राप्त होता है। जैसे–खलोलुलजमाँ, रुस्तमेजमाँ आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमा  : वि० [अ० जमऽ] १. बचा अथवा जोड़कर रखा हुआ (धन)। जैसे–दो वर्षों में मैंने केवल सौ रुपये मुश्किल से जमा किए हैं। पद–कुल जमा=सब मिलाकर। कुल। जैसे–कुल जमा वहाँ दस आदमी आये थे। २. देन अथवा पावने के रूप में दिया अथवा प्राप्त होनेवाला (धन)। जैसे–(क) सदस्यों का चंदा जमा हो गया है। (ख) २॰ रुपया इनका गेहूँ मद्दे जमा क लो। ३. (धन आदि) सुरक्षा के लिए किसी के पास अमानत रूप में रखा हुआ। जैसे–बैंक में रुपये जमा करना। ४. किसी खाते के आय पक्ष में लिखा हुआ। स्त्री० [अ०] १. मूलधन। पूँजी। २. धन। रुपया-पैसा। मुहावरा–जमा मारना=अनुचित रीति से किसी का धन हजम कर लेना। ३. भूमिकर। मालगुजारी। ४. जोड़ (गणित) ५. खाते या बही का वह भाग या कोष्ठक जिसमें प्राप्त धन का ब्योरा दिया जाता है। ६. व्याकरण में किसी शब्द का बहुवचन रूप। जैसे–खबर की जमा अखबार है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमाई  : पुं० [सं० जामातृ] जँवाई। स्त्री० [हिं० जमाना] जमाने की क्रिया, भाव या मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमाखर्च  : पुं० [फा० जमा+खर्च] १. आय और व्यय। २. आय और व्यय का हिसाब और मद। मुहावरा–जमा खर्च=किसी के यहाँ से आई हुई रकम जमा करके उसके नाम पड़ी हुई रकम का हिसाब पूरा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमाजथा  : स्त्री० [हिं० जमा+गथ-पूँजी] धन-संपत्ति। नगदी और माल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमात  : स्त्री० [अ० जमाअत] १. कक्षा (विद्यार्थियों की)। २. समुदाय या संघ (व्यक्तियों का) ३. गरोह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमादार  : पुं० [फा०] [भाव० जमादारी] छोटे कर्मचारियों के कार्यों का निरीक्षक एक अधिकारी। जैसे–सेना या सिपाहियों का जमादार, भंगियों या जमदूरों का जमादार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमादारी  : स्त्री० [अ०] जमादार का कार्य या पद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमान  : पुं० [फा० जामिन] जमानतदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमानत  : स्त्री० [अ०] १. जिम्मेदारी। २. वह जिम्मेदारी जो इस रूप में ली जाती है कि या कोई व्यक्ति विशेष समय पर कोई काम नहीं करेगा तो उसका दण्ड या हरजाना हम देगें। जैसे–अदालत ने एक हजार की जमानत पर इसे छोड़ने को कहा है। २. वह धन जो किसी की जिम्मेदारी लेते समय किसी अधिकारी के पास जमा किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमानतनामा  : पुं० [अ० जमानत+फा० नामा] वह लिखा हुआ कागज जो जमानतदार जमानत के प्रमाण में लिखकर देता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमानती  : पुं० [अ० जमानत+ई (प्रत्यय)] जमानत करनेवाला व्यक्ति। वह जो जमानत करे। जार्मिन। जिम्मेदार। वि० १. जमानत संबंधी। २. जो जमानत के रूप में हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमाना  : स० [हिं० जमना का स० रूप] १. किसी तरल पदार्थ को शीत पहुँचाकर अथवा और किसी प्रक्रिया से ठोस बनाना। जैसे–दही या बरफ जमाना। २. एक वस्तु को दूसरी वस्तु पर दृढ़तापूर्वक स्थित करना या बैठाना। जैसे–दीवार पर पत्थर जमाना। ३. अच्छी तरह चलने के योग्य बनाना। जैसे–रोजगार या वकालत जमाना। ४.ऐसे ढंग से कोई काम करना कि वह यथेष्ट प्रभावशाली सिद्ध हो। जैसे–खेल या महफिल जमाना। ५. कोई काम अच्छी तरह कर सकने की योग्यता प्राप्त करने के लिए बराबर उसका अभ्यास या संपादन करना। जैसे–लिखने में हाथ जमाना। ७. अच्छी तरह या जोर लगाकर प्रहार करना। जैसे–थप्पड़ या मुक्का जमाना। पुं० [अ० जमानः] १. काल। समय। पद–जमाने की गर्दिश=समय का फेर। मुहावरा–(किसी का) जमाना बदलना या पलटना=किसी की अवस्था या स्थिति बदल जाना। २. सौभाग्य का समय। जैसे–उनका भी जमाना था। ३. सारी सृष्टि। संसार। मुहावरा–जमाना देखना=संसार की गति विधियाँ देखना। जमाना देखे होना-संसार की गति-विधियों का ज्ञान होना। अनुभवी होना। पद–जमाने भर का=संसार में जितना हो सकता हो उतना सब। बहुत अधिक। जैसे–उन्हें तो जमाने भर का सुख चाहिए। ४. संसार के लोग। जैसे–जमाना जो चाहे सो कहे आप किसी की नहीं सुनेगें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमानासाज  : वि० [फा०] [भाव० जमानासाजी] १. (व्यक्ति) जो समय विशेष के अनुकूल अपने को ढाल सके। २. विभिन्न परिस्थितियों में विभिन्न रूप धारण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमाबंदी  : स्त्री० [अ०+फा०] पटवारी का वह खाता जिसमें असामियों के नाम, उनसे मिलनेवाले लगान की रकमें आदि लिखी जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमामार  : वि० [हिं० जमा+मारना] दूसरों की संपत्ति अनुचित रूप से ले लेनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमाल  : पुं० [अ०] १. बहुत सुन्दर रूप। २. सौंदर्य। खूबसूरती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमालगोटा  : पुं० [सं० जयपाल] एक पौधा जिसका बीज बहुत अधिक रेचक होता है। जयपाल। दंतीफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमाली  : वि० [अ०] सुन्दर रूपवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमाव  : पुं० [हिं० जमाना] १. एक स्थान पर बहुत-सी चीजों या व्यक्तियों के इकट्ठे होने की अवस्था या भाव। २. जमने, जमाने या जमे होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमावट  : स्त्री० [हिं० जमाना] जमने या जमाने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमावड़ा  : पुं० [हिं० जमना-एकत्र होना] एक स्थान पर इकटेठे होने वाले व्यक्तियों का समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमींदार  : पुं० [फा०] जमीन का मालिक। भूमि का स्वामी। विशेषतः वह व्यक्ति जो किसानों की लगान पर अपनी जमीन जोतने-बोने को देना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीकंद  : पुं० [जमीन+कंद] सूरन। ओल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमींदारा  : पु०=जमींदार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमींदारी  : पुं० [फा०] १. जमींदार होने की अवस्था, भाव या पद। २. जमींदार की वह भूमि जिसका लगान वह उन काश्तकारों से वसूल करता है जिसे वे जोतते-बोते हैं। विशेष–अब इस प्रथा का प्रायः अंत हो चुका है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमींदोज  : वि० [फा०] १. जमीन से मिला या सटा हुआ। २. जो जमीन पर गिरा या ढा कर उसके बराबर कर दिया गया हो। ३. भूगर्भ में स्थित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमी  : स्त्री० [सं० यमी] यम का बहन। यमी। वि० [सं० यमिन्] यम या संयमपूर्वक रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीन  : स्त्री० [फा०] १. सौर जगत् का वह उपग्रह जिसमें हम लोग रहते हैं। पृथ्वी। २. उक्त उपग्रह का ठोस तल (समुद्र से भिन्न) धरातल। पद–जमीन आसमान का फरक=बहुत बड़ा तथा स्पष्ट अंतर या भेद। जमीन का गज-व्यक्ति जो सदा इधर-उधर घूमता फिरता रहता हो। मुहावरा–जमीन आसमान एक करना=किसी काम के लिए बहुत अधिक प्रयत्न करना। जमीन आसमान के कुलाबे मिलाना=(क) सेखी बघारना। लंबी-चौड़ी हाँकना। डींग मारना। (ख) तोड़-जोड़ मिलाना। चालाकी करना। जमीन पर पैरों तले से निकल या सरक जाना=ऐसी स्थिति उत्पन्न होना कि होश-हवाश ठिकाने न रहे। जमीन चूमने लगना=जमीन पर पट गिरना। (किसी की) जमीन दिखाना=जमीन पर गिराना या पटकना। बुरी तरह से पराजित या परास्त करना। जमीन पर पैर न रखना=अकड़कर अथवा बड़प्पन दिखाते हुए कोई काम करना। ऐठ या शेखी दिखलाना। जमीन पर पैर न पड़ना=बहुत अभिमान होना। ३. उक्त के आधार पर ठोस, तल अर्थात् धरातल का कोई अंश या भाग। जैसे–ऊँची या नीची जमीन। मुहावरा–जमीन पकड़ना=किसी स्थान पर जमकर बैठना। ४. वह आधार या सतह जिस पर बेल-बूटे आदि कढ़े, छपे या बने हुए हों। जैसे–इस धोती की जमीन और सफेद धारियाँ पीली है। ५. वह सामग्री जिसका उपयोग किसी द्रव्य के प्रस्तुत करने में आधार रूप से किया जाय। जैसे–अतर खींचने में चंदन की जमीन फुलेल में मिट्टी के तेल की जमीन। ६. चित्र बनाने के लिए मसाले से तैयार की हुई सतह या तल। आधार पृष्ठ। मुहावरा–जमीन बाँधना=अस्तर या मसाला लगाकर चित्र आदि बनाने के लिए सतह तैयार करना। ७. किसी कार्य के लिए पहले से निश्चित की हुई प्रणाली। उपक्रम। आयोजन। मुहावरा–जमीन बाँधना=कोई काम करने से पहले उसकी प्रणाली निश्चित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीनी  : वि० [फा०] जमीन-संबधी। जमीन का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीमा  : पुं० [अ० जमीमः] परिशिष्ट। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीर  : पुं० [अ० जमीर] १. मन। हृदय। २. अन्तःकरण। ३. विवेक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमील  : वि० [अ०] [स्त्री० जमीली] जमाल अर्थात् सौन्दर्य से युक्त। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुआ  : पुं० [हिं० जामुन] जामुन का पेड़ और उसका फल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुआर  : पुं० [हिं० जमुआ+आर (प्रत्यय)] वह स्थान जहाँ जामुन के बहुत से पेड़ हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुकना  : अ० [?] आगे बढ़कर या बढते हुए किसी के साथ लगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुण  : स्त्री० [सं० यमुना] यमुना नदी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुना  : स्त्री०=यमुना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुनियाँ  : वि० [हिं० जामुन] जामुन के रंग का।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं० उक्त प्रकार का रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुरका  : पुं० [फा० जंबूर] १. कुलाबा। २. एक प्रकार की छोटी तोप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुरी  : स्त्री० [फा० जंबूर] १. एक प्रकार की छोटी चिमटी या सँड़सी। २. घोड़ों के नाखून काटने का एक उपकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुर्रद  : पुं० [अ० ज़मुर्रद] पन्ना नामक रत्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुर्रद  : पुं० [फा० ज़मुर्रदीन] जमुर्रद अर्थात् पन्ने के रंग का। नीलापन लिये हुए हरे रंग का। पुं० नीलापन लिए हुए हरा रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुवाँ  : पुं० [हिं० जमुना] जामुन का रंग। जामुनी। पुं०=जामुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमुहाना  : अ० [हिं० जम्हाना] जम्हाई लेना। जँभाई लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमूरक  : पुं० [फा० जंबूरक] एक प्रकार की छोटी तोप।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमूरा  : पुं०=जमूरक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमेंती  : स्त्री०=दमयंती।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमैयत  : स्त्री० [अ०] परिषद्। संस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमैयतुलउलेमा  : स्त्री० [अ०] आलिमों अर्थात् विद्वानों की परिषद् या संस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमोग  : पुं० [हिं० जमोगना] १. जमोगने की क्रिया या भाव। २. ऋण चुकाने की एक प्रथा जिसके अनुसार ऋण लेनेवाला स्वयं ऋण नहीं चुकाता बल्कि ऋण चुकाने का भार किसी दूसरे पर डाल देता है। ३. चित्रकला में, बेल-बूटे आदि एक दूसरे से नियत दूरी और अपने-अपने ठीक स्थान पर बैठाने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमोंगदार  : पुं० [हिं० जमोग+फा० दार] वह व्यक्ति जो ऋणी का रुपया चुकाता हो। वह जिसने किसी दूसरे का ऋण चुकाने का भार अपने ऊपर लिया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमोगना  : स० [?] १. आय-व्यय या हिसाब-किताब की जाँच करना २. ब्याज को मूलधन में जोड़ना। ३. अपने उत्तरदायित्व विशेषतः लिए हुए ऋण या देन का भार दूसरे को सौंपकर उससे ऋण चुकाने की स्वीकृति दिला देना। ३. किसी बात का दूसरे व्यक्ति से समर्थन कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमोगवाना  : स० [हिं० जमोगना] जमोगने का काम किसी दूसरे से कराना। सरेखवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमौआ  : वि० [हिं० जमाना] बुनकर नहीं, बल्कि जमाकर बनाया हुआ। जैसे–जमौआ कंबल, जमौआ बनात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जम्मु  : पुं० १.=यम। २.=जन्म।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जम्हाई  : स्त्री०=जँभाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जम्हाना  : अ=जँभाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ