शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जमींदार  : पुं० [फा०] जमीन का मालिक। भूमि का स्वामी। विशेषतः वह व्यक्ति जो किसानों की लगान पर अपनी जमीन जोतने-बोने को देना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीकंद  : पुं० [जमीन+कंद] सूरन। ओल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमींदारा  : पु०=जमींदार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमींदारी  : पुं० [फा०] १. जमींदार होने की अवस्था, भाव या पद। २. जमींदार की वह भूमि जिसका लगान वह उन काश्तकारों से वसूल करता है जिसे वे जोतते-बोते हैं। विशेष–अब इस प्रथा का प्रायः अंत हो चुका है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमींदोज  : वि० [फा०] १. जमीन से मिला या सटा हुआ। २. जो जमीन पर गिरा या ढा कर उसके बराबर कर दिया गया हो। ३. भूगर्भ में स्थित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमी  : स्त्री० [सं० यमी] यम का बहन। यमी। वि० [सं० यमिन्] यम या संयमपूर्वक रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीन  : स्त्री० [फा०] १. सौर जगत् का वह उपग्रह जिसमें हम लोग रहते हैं। पृथ्वी। २. उक्त उपग्रह का ठोस तल (समुद्र से भिन्न) धरातल। पद–जमीन आसमान का फरक=बहुत बड़ा तथा स्पष्ट अंतर या भेद। जमीन का गज-व्यक्ति जो सदा इधर-उधर घूमता फिरता रहता हो। मुहावरा–जमीन आसमान एक करना=किसी काम के लिए बहुत अधिक प्रयत्न करना। जमीन आसमान के कुलाबे मिलाना=(क) सेखी बघारना। लंबी-चौड़ी हाँकना। डींग मारना। (ख) तोड़-जोड़ मिलाना। चालाकी करना। जमीन पर पैरों तले से निकल या सरक जाना=ऐसी स्थिति उत्पन्न होना कि होश-हवाश ठिकाने न रहे। जमीन चूमने लगना=जमीन पर पट गिरना। (किसी की) जमीन दिखाना=जमीन पर गिराना या पटकना। बुरी तरह से पराजित या परास्त करना। जमीन पर पैर न रखना=अकड़कर अथवा बड़प्पन दिखाते हुए कोई काम करना। ऐठ या शेखी दिखलाना। जमीन पर पैर न पड़ना=बहुत अभिमान होना। ३. उक्त के आधार पर ठोस, तल अर्थात् धरातल का कोई अंश या भाग। जैसे–ऊँची या नीची जमीन। मुहावरा–जमीन पकड़ना=किसी स्थान पर जमकर बैठना। ४. वह आधार या सतह जिस पर बेल-बूटे आदि कढ़े, छपे या बने हुए हों। जैसे–इस धोती की जमीन और सफेद धारियाँ पीली है। ५. वह सामग्री जिसका उपयोग किसी द्रव्य के प्रस्तुत करने में आधार रूप से किया जाय। जैसे–अतर खींचने में चंदन की जमीन फुलेल में मिट्टी के तेल की जमीन। ६. चित्र बनाने के लिए मसाले से तैयार की हुई सतह या तल। आधार पृष्ठ। मुहावरा–जमीन बाँधना=अस्तर या मसाला लगाकर चित्र आदि बनाने के लिए सतह तैयार करना। ७. किसी कार्य के लिए पहले से निश्चित की हुई प्रणाली। उपक्रम। आयोजन। मुहावरा–जमीन बाँधना=कोई काम करने से पहले उसकी प्रणाली निश्चित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीनी  : वि० [फा०] जमीन-संबधी। जमीन का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीमा  : पुं० [अ० जमीमः] परिशिष्ट। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमीर  : पुं० [अ० जमीर] १. मन। हृदय। २. अन्तःकरण। ३. विवेक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जमील  : वि० [अ०] [स्त्री० जमीली] जमाल अर्थात् सौन्दर्य से युक्त। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ