शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जल्द  : अव्य० [अ०] जल्दी (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जल्दबाज  : वि० [फा०] [भाव० जल्दबाजी] (किसी काम में) आवश्यकता से अधिक जल्दी करनेवाला। हर काम या बात में जल्दी मचानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जल्दबाजी  : स्त्री० [फा०] जल्दबाज होने की अवस्था या भाव। आवश्यक या उचित से अधिक जल्दी या शीघ्रता करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जल्दी  : स्त्री० [अ०] तीव्रगति से आगे बढ़ने या कोई काम करने की अवस्था, क्रिया या भाव। जैसे–हर काम में जल्दी करना ठीक नहीं। अव्य० १. शीघ्रता से। जैसे–जल्दी चलो। २. आनेवाले थोड़े समय में। जैसे–अभी जल्दी पानी नहीं बरसेगा। ३. सहज में। सुगमता से। जैसे–यह बात जल्दी तुम्हारी समझ में न आयेगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ