शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जल्प  : पुं० [सं०√जल्प (कहना)+घञ्] १. कथन। २. बकवाद। प्रलाप। ३. ऐसा तर्क-वितर्क या विवाद जिसमें औचित्य, न्याय, सत्य आदि का विचार छोड़कर केवल अपनी बात ठीक सिद्ध करने का प्रयत्न किया जाय। ४. सोलह पदार्थों में से एक पदार्थ। (न्याय)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जल्पक  : वि० [सं०√जल्प+ण्वुल्-अक] १. कहनेवाला। २. बकवादी। वाचाल। ३. झूठ-मूठ तर्क-वितर्क करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जल्पन  : पुं० [सं०√जल्प+ल्युट-अन] १. जल्प करने की क्रिया या भाव। २. डींग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जल्पना  : अ० [सं० जल्पन] १. कहना। बोलना। २. व्यर्थ में या बेफायदा बोलना। बकवाद करना। ३. व्यर्थ में तर्क-वितर्क करना। ४. डींग मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जल्पाक  : वि० [सं०√जल्प+षाकन्]=जल्पक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जल्पित  : भू० कृ० [सं०√जल्प+क्त] १. कहा हुआ। २. बका हुआ। ३. मनगढंत और मिथ्या (बात)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ