शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जाफ  : स्त्री० [अ० जोफ़] १. दुर्बलता, रोग आदि के कारण होनेवाली बेहोशी। मूर्च्छा। २. घुमटा। चक्कर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाफत  : स्त्री० [अ० जियाफत] बन्धु-बान्धवों, मित्रों आदि को दिया जानेवाला प्रीतिभोज। दावत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाफरान  : पुं० [अ० जाफ़रान] [वि० जाफ़रानी] १. केसर। २. अफगानिस्तान में रहनेवाली एक तातरी जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाफरानी  : वि० [अ०] १. जिसमें जाफरान या केसर पड़ा हो। केसरिया। २. जाफरान या केसर के रंग का पीला। केसरिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाफरानी ताँबा  : पुं० [हिं०] एक प्रकार का बढ़िया ताँबा जिसका रंग केसर की तरह पीला होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाफरी  : स्त्री० [अ० जअफर] १. बाँसों अथवा उसकी खपचियों की बनी हुई टट्टी अथवा परदा। २. एक प्रकार का गेंदा। (पौधा और उसका फूल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ