शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जायज  : वि० [अ० जायज] १. जो नियम, विधान आदि के अनुसार ठीक हो। वैध २. उचित। मुनासिब। वाजिब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जायजरूर  : पुं० [फा० जा+अ० जरूर] वह स्थान जहाँ लोग पाखाना फिरते हों। टट्टी। शौचालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जायजा  : पुं० [अ० जायजः] १. जाँच-पड़ताल। २. किये हुए कामों का दिया या लिया जानेवाला विवरण। कैफियत। क्रि० प्र०–देना। लेना। ३. नित्य और नियमित रूप से लिखाई जानेवाली उपस्थिति। हाजिरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ