शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जाह  : पुं० [फा०] १. पद। पदवी। २. वैभव। ३. गौरव। मर्यादा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहक  : पुं० [सं०√दह् (चमकना)+ण्वुल्-अक, पृषो, सिद्धि] १.गिरगिट। २. जोंक। ३. घोंघा। ४. बिस्तर। बिछौना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहर-पीर  : पुं० [फा० जहर+पीर] १४ वीं शताब्दी के पंजाब के एक प्रसिद्ध संत जो विषवैद्य भी थे। पंजाब तथा मारवाड़ में अब भी नागपंचमी के दिन इनकी धूमधाम से पूजा की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहि  : स्त्री० [सं० जाति] मालती नामक लता और उसका फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहिद  : पुं० [अ.] ऐसा व्यक्ति जो सांसारिक प्रपंचों,बखेड़ों,बुराइयों आदि से दूर रहकर ईश्वर का ध्यान करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहिर  : वि० [अ०] जो स्पष्ट रूप से सबके सामने हो। २. प्रकट। ज्ञात। विदित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहिरदारी  : स्त्री० [अ०] केवल ऊपर से दिखाने के लिए (शुद्ध हृदय से नहीं) किया जानेवाला सदव्यवहार। दिखौआ। शिष्टाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहिरा  : क्रि.वि० [अ०] ऊपर से देखने पर। वि० ऊपर या बाहर से दिखाई देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहिरी  : वि० [अ०] १. जो जाहिर हो। २. ऊपर या बाहर से दिखाई देनेवाला। ३. ऊपरी। दिखौआ। बनावटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहिल  : स्त्री० [अ०] जाहिल होने की अवस्था या भाव। मूर्खता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाही  : स्त्री० [सं० जाती] १. चमेली की जाति का एक पौधा। २. उक्त पौधे के छोटे सुगंधित फूल। ३. एक प्रकार की आतिशबाजी जिसमें से उक्त प्रकार के फूल छूटते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाहूत  : पुं० [अ० लाहूत का अनु०] ऊपर से नौ लोकों में से अंतिम या नवाँ लोक। (मुसल०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाह्ववी  : स्त्री० [सं० जह्व+अण्-ङीष्] जह्व ऋषि की पुत्री। गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ