शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जिगर  : पुं० [सं० यकृत से फा०] १.कलेजा। यकृत। २. साहस। हिम्मत। ३. चित्त। मन। ४. किसी चीज का वह भीतरी अंश जिसमें उसका सार भाग रहता हो। जैसे–इमारती लकड़ी का जिगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिगर-कीड़ा  : पुं० [फा० जिगर+हिं० क्रीड़ा] १. भेडों आदि का एक रोग जिसमें उनके कलेजे में कीड़े पड़ जाते हैं। २. उक्त रोग का कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिगरा  : पुं० [हिं० जिगर] वह मनोभाव जिसके कारण मनुष्य बिना भय-भीत हुए बहुत बड़ा और प्रायः विकट काम करने के लिए उद्यत होता है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिगरी  : वि० [फा०] १. जिगर संबधी। जिगर का। २. आंतरिक और हार्दिक। जैसे–जिगरी बात। ३. अभिन्न हृदय। घनिष्ठ। जैसे–जिगरी दोस्त।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ