शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जिता  : वि०=जितना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [हिं० जोतना] वह सहायता जो किसान लोग परस्पर जोताई, बोआई आदि के समय करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिताक्ष  : वि० [जित-अक्ष, ब० स०] जितेंद्रिय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिताक्षर  : वि० [जित-अक्षर, ब० स०] अच्छी तरह पढ़ने लिखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जितात्मा(त्मन्)  : वि० [जित-आत्मन्, ब० स०] जितेंन्द्रिय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिताना  : स० [हिं० जीतना का प्रे० रूप] १. ऐसा काम करना जिससे कोई जीता जाय। २. कुछ जीतने में किसी की सहायता करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जितार  : वि.[सं० जित्वर] १. जीतनेवाला। विजेता। २. प्रबल। बलवान। ३. भारी। वजनी। (क्व०)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जितारि  : वि० [जित-अरि, ब० स०] १. शत्रुओं को जीतनेवाला। २. काम, क्रोध, आदि मनोविकारों को जीतनेवाला। पुं० गौतम बुद्ध का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जिताष्टमी  : स्त्री० [सं० जिता-अष्टमी, कर्म० स०] आश्विन् कृष्ण अष्टमी जिस दिन हिन्दू स्त्रियाँ अपने पुत्रों के कल्याण के लिए उपासना, व्रत आदि करती है। जीवित-पुत्रिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ