शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जीमूत  : पुं० [सं०√जि (जीतना)+क्त, मूट्, दीर्घ] १. पर्वत। पहाड़। २. बादल। मेघ। ३ नागरमोथा। ४. देव-ताड़ नामक वृक्ष। ५. घोषा नाम की लता। ६. शाल्मलि द्वीप के एक वर्ष का नाम ७. इंद्र। ८. सूर्य। ९. विराट की एक सभा का मल्ल। १॰. एक प्रकार का दंडक वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में दो नगण और ग्यारह रगण होते हैं। वि० जीवित रखने या पोषण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जीमूत-कूट  : पुं० [ब० स०] पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जीमूत-केतु  : पुं० [ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जीमूत मुक्ता  : स्त्री० [मध्य० स] एक प्रकार का कल्पित मोती जिसकी उत्पत्ति बादलों से मानी गयी है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जीमूत मूल  : पुं० [ब० स०] गंधमूली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जीमूत-वाहन  : पुं० [सं०] इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जीमूतवाही(हिन्)  : पुं० [सं० जीमूत√वह् (ले जाना)+णिनि] धुआँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ