शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जीवंत  : पुं० [सं०√जीव्+झ-अन्त] १. जीवनी शक्ति। प्राण। २. औषध। दवा। ३. जीव नाम का साग। वि० जिसमें प्राण हों। जीता जागता। जीवित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जीवंतक  : पुं० [सं० जीवंत+कन्] जीव शाक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जीवंतिका  : स्त्री० [सं० जीवंत+कन्-टाप्, इत्व] १. वह वनस्पति जो दूसरे वृक्षों पर रहकर और उन्हीं के शरीर से रस चूसकर फैलती या बढती हो। बंदा। बाँदा। २. गुडूची। गुरुच। ३. जीव नामक साग। ४. जीवंत लता। ५. एक प्रकार की पीली हर्रे। ५. शमी वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जीवंती  : स्त्री० [सं० जीवंत+ङीष्] १. एक प्रकार की लता जिसकी टहनियों में दूध होता है और जिसकी पत्तियाँ दवा के काम में आती है। २. एक प्रकार की पीली हर्रे। ३. गुडूची। गुरुच। ४. परगाछा। बाँदा। ५. शमी वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ