शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जुर  : पुं० [सं० ज्वर.] ज्वर। बुखार। उदाहरण–बासर रैनि नाँव लै बोलत भयो बिरह जुर कारो।–सूर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरअत  : स्त्री० [फा०] साहस। हिम्मत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरझना  : अ० स०=झुलसना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरझरी  : स्त्री०=झुरझुरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरना  : अ० [हिं० जुड़ना का पुराना रूप](यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) १. एक में मिलना। जुड़ना। २. अँगड़ाई लेना। उदाहरण–झुकि झुकि झंपकी है पलनु फिरि फिरि जुरि जमुहाई।–बिहारी। अ०=जुड़ाना। (ठंडा होना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरबाना  : पुं०=जुरमाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरमाना  : पुं० [फा० जुर्मानः] १. किसी अपराध के फल-स्वरूप न्यायालय द्वारा अभियुक्त का दिया जानेवाला अर्थ-दंड। २. किसी प्रकार की चूक, त्रुटि या भूल करने पर किसी अधिकारी द्वारा दिया जानेवाला अर्थ दंड। जैसे–पुस्तकालय में १५ दिन के अंदर पुस्तक न लौटाने पर एक आना रोज जुरमाना लगता है। ३. वह धन जो किसी प्रकार का अपराध, दोष या भूल करने पर दंड स्वरूप देना पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरा  : स्त्री० [सं० जरा] १. बुढ़ापा। वृद्धावस्था। २. मृत्यु।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुराना  : अ० स०=जुड़ाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुराफा  : पुं० [अ० जुर्राफ़ः] ऊँट की तरह का पंद्रह सोलह फुट ऊँचा अफ्रीका का एक जंगली पशु जो संसार का सबसे ऊँचा प्राणी माना जाता है। कहते है कि मादा से विछोह होते ही नर की मृत्यु हो जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरावना  : अ० स०=जुड़ाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरी  : स्त्री०=जूड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुरूर  : क्रि० वि०=जरूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुर्म  : पुं० [अ०] १. ऐसा अनुचित कार्य जो विधिक दृष्टि से दंडनीय हो। अपराध। २. कोई ऐसी दोष या भूल जिसके लिए दंड मिल सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुर्माना  : पुं०=जुरमाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुर्रत  : स्त्री० [अ० जुरअत] साहस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुर्रा  : पुं० [फा० जुर्रः] बाज नामक पक्षी में का नर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जुर्राब  : स्त्री० [तु०] धागों आदि का बना हुआ पैरों का एक प्रसिद्ध पहनावा। मोजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ