शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जूँ  : स्त्री० [सं० यूका, पा० ऊका] काले रंग का एक बहुत छोटा स्वदेज कीड़ा जो सिर के बालों में पड़ जाता है। (लाउस)। क्रि० प्र०–पड़ना। पद–जूँ की चाल=बहुत धीमी चाल। मुहावरा–(किसी के) कानों पर जूँ तक न रेंगना=किसी के कुछ कहने सुनने पर भी उसका नाम मात्र को भी परिणाम या फल न होना। पुं० [सं० युज्, प्रा० जुआ] जूआ (गाड़ी या हल का)। उदाहरण–जूं सहरी भ्रूह नयण मृग जूता।–प्रिथीराज।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूँठ  : स्त्री०=जूठन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूँठन  : स्त्री०=जूठन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूँडिहा  : पुं० [हिं० झुंड] वह बैल जो झुंड में सबसे आगे चलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूँदन  : पुं० [देश०] [स्त्री० जूँदनी] बंदर। (मदारी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूँमुँहा  : वि० [हिं० जूँ+मुँह] (वह व्यक्ति) जो देखने में सीधा-सादा होने पर भी वास्तव में बहुत बड़ा धूर्त्त हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ