शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जूर  : पुं० [हिं० जुरना] १. जोड़कर रखी हुई चीजों का समूह। संचय। २. ढेर। राशि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूरना  : स०=जोड़ना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स० [हिं० जूरी] एक पर एक रखकर गड्डियाँ या थाक लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूरा  : पुं० [सं० यून] [स्त्री० अल्पा० जूरी] घास या पत्तों का पूला। जट्टी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=जूड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूर्ण  : पुं० [सं०√जूर् (बढ़ना)+क्त] एक प्रकार का तृण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूर्णि  : स्त्री० [सं० ज्वर् (रोग)+नि] १. तेजी। वेग। २. देह। शरीर। ३. स्त्रियों का एक रोग। वि० १. वेगवान्। तेज। २. गला हुआ। द्रवित ३. तपानेवाला। ४. प्रशंसा या स्तुति करनेवाला। ४. खुशामदी। पुं० १. सूर्य। २. ब्रह्मा। ३. क्रोध। गुस्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जूर्ति  : स्त्री० [सं०√ज्वर्+क्तिन्] ज्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ