शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जेल  : पुं० [अं०] वह घिरा हुआ स्थान जिसमें राज्य द्वारा दंडित अपराधी कुछ समय तक दंड भोगने के लिए बंद करके रखे जाते हैं। क्रि० प्र०–काटना।–भोगना। स्त्री० [फा० जेर] परेशानी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेलखाना  : पुं० [अं० जेल+फा० खानः] वह इमारत जिसमें अपराधी दंड भोगने के लिए बंद करके रखे जाते हैं। कारागार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेलर  : पुं० [अं०] जेल का अधिकारी या प्रबंधक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेलाटीन  : स्त्री० [अं०] एक प्रकार का बढ़िया गंधहीन और पारदर्शक सरेस जो हलके पीले रंग का होता है और जिसका प्रयोग औषधों, छायाचित्रों और रासायनिक प्रक्रियाओं में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेली  : स्त्री० [हिं० जेरी] घास या भूसा इकट्ठा करने का एक उपकरण। पाँचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ