शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जोड़ा  : पुं० [हिं० जोड़ना] [स्त्री० जोड़ी] १. प्रायः एक साथ रहने, साथ-साथ काम आने या साथ रहने पर उपयुक्त जान पड़ने वाले दो पदार्थ या व्यक्ति। जोड़ी। युग्म। जैसे–धोतियों का जोड़, हाथ में पहनने के कड़ों या पहुँचियों का जोड़ा। क्रि० प्र०–मिलाना।–लगाना। २. एक साथ पहने जानेवाले दो या अधिक कपड़े। जोड़। पद–जोड़ा–जामा। (दे०)। ३. एक ही प्रकार के जीवों, पशु-पक्षियों आदि के नर और मादा का युग्म। जैसे–वर और कन्या का जोड़ा, शेर और शेरनी का जोड़ा, बिच्छुओं और साँपों का जोड़ा। मुहावरा–जोड़ा खाना=पशु-पक्षियों का मैथुन या संभोग करना। ४. दोनों पैरों में पहनने के दोनों जूते। ५. वह जो किसी दूसरे की बराबरी या समता का हो। जोड़। ६. दे० ‘जोड़’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोड़ाई  : स्त्री० [हिं० जोड़ना+आई (प्रत्यय)] १. जोड़ने की क्रिया, भाव या मजदूरी। २. दीवार बनाने के समय क्रम से रखने या लगाने की क्रिया, भाव या मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोड़ा-जामा  : पुं० [हिं० जोड़ा+फा० जामः] १. विवाह के समय वर के पहनने के सब कपड़े जो प्रायः उसकी ससुराल से आते हैं। २. पहनने के वे कपड़े जो राजाओं आदि से लोगों को पुरस्कार स्वरूप मिलते थे। खिलअत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोड़ासंदेश  : पुं० [देश०] छेने की एक बँगला मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ