शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ज्येष्ठांबु  : पुं० [सं० ज्येष्ठ-अंबु, कर्म० स०] वह पानी जिसमें चावल धोये गये हों। चावलों की धोवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्येष्ठा  : स्त्री० [सं० ज्येष्ठ+टाप्] १. २७ नक्षत्रों में से अठारहवाँ नक्षत्र जो तीन तारों से मिलकर बना और कुंडल के आकार का है। २. किसी व्यक्ति की कई पत्नियों में से वह जो उसे सब से अधिक प्रिय हो। ३. हाथ की उँगलियों में बीच की उँगली जो और सब उँगलियों में बड़ी होती है। ४. गंगा नदी। ५. पुराणानुसार अ-लक्ष्मी जो समुद्र मथने के समय लक्ष्मी से पहले निकली थी। ६. छिपकली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्येष्ठाश्रम  : पुं० [सं० ज्येष्ठ-आश्रम, कर्म० स०] गृहस्थाश्रम जो शेष सब आश्रमों का पालक होने के कारण उनमें बड़ा माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्येष्ठाश्रमी(मिन्)  : पुं० [सं० कर्म० स०] गृहस्थाश्रम में रहनेवाला व्यक्ति। गृहस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ