शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ज्वलन  : पुं० [सं०√ज्वल्+ल्युट-अन] १. कोई चीज जलने की क्रिया या भाव दहन। जलना। २. जलन दाह। ३. [√ज्वल्+युच्-अन] अग्नि। आग। ४. आग की लपट। ५. चित्रक या चीता नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वलनांक  : पुं० [ज्वलन-अंक, ष० त०] तीव्र तापमान की वह मात्रा या स्थिति जो किसी चीज को जला देने में समर्थ होती है। (बर्निग प्वाईंट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ज्वलनांत  : पुं० [ज्वलन-अंत, ब० स०] एक बौद्ध का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ