शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झंड  : स्त्री० [सं० जट] छोटे बालकों के जन्म काल के सिर के बाल बच्चों के मुंडन के पहले के बाल जो प्रायः कटवाये न जाने के कारण बड़े बड़े हो जाते हैं। मुहावरा–झंड उतारना=बच्चे का मुंडन संस्कार करना। पुं०=जंड (करील का वृक्ष)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंडा  : पुं० [सं० ध्वज+दंड, पा० धजोदंड, प्रा० झपअंड, गु० सि० झंडो, मरा० झेंडा] [स्त्री० अल्पा० झंडी] १. झंडे के सिर पर लगा हुआ कपड़े का वह आयताकार या तिकोना टुकड़ा जिस पर कुछ विशिष्ट चिन्ह बने होते हैं तथा जो किसी जाति, दल, राष्ट्र, संप्रदाय या समाज का प्रतीक चिन्ह होता तथा जो भवनों, मंदिरों, आदि पर फहराया जाता है। ध्वजा पताका। मुहावरा–(किसी बात का) झंडा खड़ा करना=इस रूप में कोई नया काम आरंभ करना कि और लोग भी आकर सम्मिलित हों तथा उसके अनुयायी बनें। जैसे–विद्रोह का झंडा खड़ा करना। (किसी स्थान पर) झंडा गाड़ना-किसी स्थान पर अधिकार कर लेने के उपरांत वहाँ अपना झंडा लगाना। जो विजय का सूचक होता है। झंडा फहराना=झंडा गाड़ना। (किसी के) झंडे तले आना=किसी की अधीनता स्वीकार करना तथा उसी के पक्ष में सम्मिलित होना या उसका अनुयायी बनना। पद–झंडे तले की दोस्ती=बहुत सी साधारण या आकस्मिक रूप से होनेवाली जान-पहचान। २. उक्त झंडे का प्रतीक कागज का वह छोटा टुकड़ा जिस प किसी राष्ट्र, संप्रदाय आदि के चिन्ह बने होते हैं। (फ्लेग)। पद–झंडा दिवस (दे०)। पुं० [सं० जयंत] ज्वार, बाजरे आदि पौधे के ऊपर का नर-फूल। जीरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंडा दिवस  : पुं० [हिं० झंडा+फा० दिवस] किसी विशिष्ट आंदोलन या लोकोपकारी कार्य से लोगों को परिचित कराने और उनकी सहानुभूति प्राप्त करने के लिए मनाया जानेवाला कोई विशिष्ट दिन जिसमें स्वयंसेवक लोग प्रतीक रूप में छोटे-छोटे झंडे बेचते और बड़े-बड़े घर, दूकानों आदि पर लगाते हैं। (फ्लेग डे)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंडी  : स्त्री० [हिं० झंडा का स्त्री० अल्पा० रूप] कपड़े, कागज आदि का बना हुआ छोटा झंडा जिसका व्यवहार प्रायः दीवारों पर सजावट आदि के लिए लगाने और सेना आदि में संकेत कराने के लिए होता है। पद–लाल झंडी=किसी प्रकार के अनिष्ट या संकट की सूचना देनेवाला पदार्थ या संकेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंडीदार  : वि० [हि० झंडी+फा० दार] जिसमें झंडी लगी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँडूलना  : पुं० दे० ‘झँडूला’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँडूला  : वि० [हिं० झंड+ऊला (प्रत्यय)] १. (बालक जिसके सिर पर जन्म काल के बाल अभी तक वर्तमान हों। जिसका अभी मुंडन संस्कार न हुआ हो। २. (सिर के बाल) जो गर्भ-काल से ही चले आ रहे हों और अभी तक मूँडे न गये हों। ३. घनी डालियों और पत्तियोंवाला। सघन। (वृक्ष)। पुं० १. वह बालक जिसके सिर पर अभी तक गर्भ के बाल हों। २. गर्भ समय से चले आये हुए बाल जो अभी तक मूँड़े न गये हों। ३. घनी डालियों और पत्तियोंवाला वृक्ष। ४. =झुंड।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंडोत्तोलन  : पुं० [हिं० झंडा+उत्तोलन] झंडा फहराने की क्रिया या रस्म। ध्वजोत्तलन। (असिद्ध रूप)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झ़डूला  : वि०=झंडूला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ