शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झनक  : स्त्री० [अनु०] झन झन शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनकता  : अ० [अनु०] १. धातु के किसी पटल या पात्र पर आघात होने पर उसमें से झन झन शब्द निकलना। २. कुछ क्रुद्ध और बहुत दुःखी होकर बड़बड़ाते रहना। बकना-झकना। ३. झीखना। ४. आवेश तथा क्रोध में आकर हाथ-पाँव पटकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनक-मनक  : स्त्री० [अनु०] १. पहने हुए गहनों की एक दूसरे से टकराने पर होनेवाली झंकार। २. घुँघरुओं के बजने का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनकवात  : स्त्री० [अनु० झनक+सं० वात] घोड़ो को होनेवाला एक वात रोग जिसमें उनकी टाँगों में एक प्रकार की कँपकपी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनकार  : स्त्री०=झंकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झनकारना  : अ० स०=झंकारना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ