शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झाँई  : स्त्री० [सं० छाया] १. छाया। परछाई। उदाहरण–जा तान की झाँई परे स्याम हरित दुति होय।–बिहारी। २. अँधकार। अँधेरा। ३. छल। धोखा। मुहावरा–झाँई देना या बताना=बातें बनाकर धोखा देना। ४. रक्त-विकार से मुँह पर पड़नेवाले काले दब्बे। ५. किसी प्रकार की काली छाया या हलका दाग। ६. आभा। झलक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झाँई-झप्पा  : पुं०=झाँसा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झाँई-माँई  : स्त्री० [अनु०] बहुत छोटे बच्चों का एक खेल जिसमें वे कुछ गाते हुए घूमते और झूमते हैं। मुहावरा–(कोई चीज) झाँई माँई हो जाना=गायब, गुम या लुप्त हो जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झाँई  : स्त्री=झाँई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ