शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झाम  : पुं० [देश०] १. गुच्छा। २. समूह। ३. झब्बा। तुर्रा। ४. मिट्टी खोदने की एक प्रकार की कुदाल। ५. एक प्रकार का बड़ा यंत्र जो नदियों आदि के तल की मिट्टी खोदने के काम आता है। ६. डाँट-फटकार। ७. घुड़की। ८. कपट। छल। धोखा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झामक  : पुं० [सं० झम् (खाना)+ण्वुल्-अक] जली हुई ईंट। झाँवाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झामर  : पुं० [सं० झाम√रा (देना)+क] १. टेकुआ रगड़ने का सान। सिल्ली। २. पैजनी की तरह का पैर में पहनने का एक गहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झामर-झूमर  : पुं० [अनु०] ऐसी चीज या बात जिसमें ऊपरी आडबंर, झंझटें या बखेड़े तो बहुत से हों परन्तु जिसमें तत्त्व या सार कुछ भी न हों। उदाहरण–दुनिया झामर-झूमर उलझी सत्तमान के बकरा लाये, कान पकड़ सिर काटा।–कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झामरा  : वि० [हिं० झाँवला] १. झाँवे के रंग का। झाँवला। २. मलिन। उदाहरण–सामरि हे झामरि तोर देह। विद्यापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झामा  : वि०=झाँवला। पुं०=झाँवाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झामी  : वि० [हिं० झाम=धोखा] धोखा देनेवाला। धोखेबाज। स्त्री० [अनु०] १. झन झन शब्द। झनकार। २. सुनसान जगह में तेज हवा चलने पर होनेवाला शब्द जो प्राय डरावना होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ