शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झील  : स्त्री० [सं० क्षीर=जल] १. वह बहुत बड़ा प्राकृतिक जलाशय जिसमें पानी रुका रहता हो। बहुत बड़ा ताल। २. उक्त प्रकार का कोई कृत्रिम छोटा जलाशय। स्त्री० [?] झोंका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झीलना  : स०=झेलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झीलम  : स्त्री०=झिलम।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झीलर  : पुं० [हिं० झील] छोटी झील। ताल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झीली  : स्त्री० [हिं० झिल्ली] १. दही, दूध आदि के ऊपर की मलाई। २. दे० झिल्ली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ