शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झुलसन  : स्त्री० [हिं० झुलसना] १. झुलसने की क्रिया या भाव। २. झुलसे हुए होने की अवस्था या भाव। ३. ऐसी गरमी या ताप जिससे शरीर झुलस जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झुलसना  : अ० [सं०√ज्वल्] १. आग की लपट से सहसा स्पर्श होने पर किसी अंग की त्वचा का कुछ-कुछ जल जाने के कारण काला पड़ जाना। जैसे–रोटी पकाते समय हाथ झुलसना। २. अत्यधिक ताप या गरमी के कारण किसी वस्तु के ऊपरी या बाहरी तल का सूखकर काला पड़ जाना। जैसे–लू से पौधों के पत्ते या शरीर झुलसना। स० किसी वस्तु को इस प्रकार जलाना या तप्त करना कि उसके ऊपरी आवरण या त्वचा का रंग काला पड़ जाय। जैसे–जलती हुई लकड़ी से किसी का मुँह झुलसना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ