शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झोला  : पुं० [हिं० झूलना या झोली] [स्त्री० अल्पा० झोली] १. कपड़े आदि की सिली हुई एक प्रकार की प्रसिद्ध लंबोत्तरी थैली जिसके मुँह पर डोरी या तनी उसे पकड़ने या लटकाने के लिए लगी रहती है थैला। २. कपड़े का सिला हुआ आवरण। खोली। जैसे–बंदूक का झोला। ३. साधुओं के पहनने का ढीला-ढाला कुरता। ४. वात रोग के कारण होनेवाला एक प्रकार पक्षाघात जिसमें हाथ या पैर निष्प्राण होकर झूलने लगते हैं। क्रि० प्र०–मारना। ५. पाले, लू आदि के कारण पेड़ों के कुम्हला या सूख जाने का एक रोग। ६. आघात। धक्का। ७. झोंका। झकोरा। उदाहरण–कोई खाहिं पवन कर झोला।–जायसी। ८. पाल की रस्सी को ढीला करने की क्रिया ९. इशारा। संकेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ