शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डँड़िया  : स्त्री० [हिं० डाँड़ी=रेखा] १. पुरानी चाल की वह साड़ी जिसमें डाँड़ों या लंबी लकीरों के रूप में गोटा-पट्टा टंका होता था। २. गेहूँ, जौ आदि की बालों की लंबी सींक। पुं० [हिं० डाँडा-सीमा=रेखा] वह व्यक्ति जो सीमा पर रहकर कर या महसूल उगाहने का काम करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डँड़ियाना  : स० [हिं० डाँड़ी] १. किसी कपड़े के दो या अधिक पाटों को सी कर जोड़ना। दो कपड़ों की लंबाई के किनारों को एक में सीना। २. साड़ी में गोटे आदि टाँककर डंडे अर्थात् लकीरे बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डँड़ियारा गोला  : पुं० [हिं० डंडा+गोला] दोहरे सिरे का लंबा (तोप का) गोला। लठिया। (लश०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ