शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डोम  : पुं० [सं०] [स्त्री० डोमिनी, डोमनी] १. हिंदुओं में एक अस्पृश्य जाति जो सारे उत्तरीय भारत में पाई जाती है। २. इस जाति के लोग जो श्मशान पर रहकर मृतकों के शवों के लिए आग देते हैं और पशुओं की लाशें उठाकर ले जाते हैं। २. गाने-बजाने का पेशा करनेवाली एक जाति। मीरासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डोमकौआ  : पुं० [हिं० डोम+कौआ] गहरे रंग का एक प्रकार का बड़ा कौआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डोमड़ा  : पुं० [हिं० डोम+ड़ा (प्रत्यय)] डोम जाति का व्यक्ति। (उपेक्षा सूचक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डोम-तमौटा  : पुं० [देश०] एक पहाड़ी जाति जो पीतल, ताँबे आदि का काम करती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डोमनी  : स्त्री० [हिं० डोम] १. डोम जाति की स्त्री। २. गंदे तथा घृणित काम करनेवाली स्त्री। ३. गाने-बजाने का पेशा करनेवाली डोम जाति की स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डोमा  : पुं० [देश०] एक तरह का साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डोमिन  : स्त्री=डोमनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ