शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तंति  : स्त्री० [सं०√तंन् (विस्तार)+क्तिन्] १. डोरी। तांत। अथवा इसी तरह की कोई और वस्तु। २. कतार। पंक्ति। ३. विस्तार। ४. गाय। गौ। ५. बुनकर। जुलाहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंतिपाल  : पुं० [सं० तंति√पाल् (पालन)+णिच्+अण्] १. सहदेव का वह नाम जिससे वह अज्ञातवास के समय विराट के यहाँ प्रसिद्ध थे। २. गौओं का पालन और रक्षा करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंतिसर  : पुं० [सं० तंत्री स्वर] ऐसे बाजे जिसमें बजाने के लिए तार लगे हों। जैसे–सारंगी सितार आदि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ