शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तंत्री  : पुं० [सं० तंत्र+ङीष्] १. वह जो बाजों आदि की सहायता से गाने-बजाने का काम करता हो। २. गवैया। संगीतज्ञ। ३. सैनिक। वि० १. तंत्र-संबंधी। २. जिसमें पतार लगे हों। ३. तंत्र-शास्त्र का अनुयायी। ४. जो किसी तंत्र के अधीन हो। ५. परवश। पराधीन। स्त्री० [सं०√तंन्त्र+ई] १. बीन, सितार आदि बाजों में लगा हुआ तार। २. ऐसे बाजे जिनमें बजाने के लिए तार लगे हो। ३. ताँत। ४. डोरी। रस्सी। ५. शरीर के अन्दर की नस। ६. वीणा। बीन। ७. एक प्राचीन नदी का नाम। ८. गुड्ची। गुरूच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंत्री-मुख  : पुं० [ब० स०] तंत्र में हाथ की एक मुद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ